पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरसौर. मंगलवार को कस्बे में राशन डीलरों के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर आ गया। राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे 21-ए परबतसर-मेड़ता पर करीब 4 घंटे जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर सड़क पर बैठ गए। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार शिव किशन सोनी, पुलिस वृत्ताधिकारी नंदराम भादू, प्रवर्तन निरीक्षक रामजीवन राम बेनीवाल, विकास अधिकारी महावीर प्रसाद कुमावत, प्रगति प्रसार अधिकारी भरत सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से समझाइश की। ग्रामीणों ने बताया कि राशन की दुकानें समय पर नहीं खुलती हैं तथा खाद्य सुरक्षा के तहत मिलने वाले गेहूं वितरण में भी कोताही बरती जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रिकॉर्ड किया जब्त
ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अधिकारियों ने तीनों राशन डीलरों के स्टॉक की जांच की तथा डीलरों के पिछले तीन महीनों के रिकॉर्ड को भी जब्त कर लिया। आगामी आदेश तक तीनों दुकानें सील कर दी गई। प्रवर्तन निरीक्षक रामजीवन बेनीवाल ने बताया कि अग्रिम आदेश तक तीनों दुकानों को सील कर दिया है। घटनाक्रम की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
अब आगे क्या
राशन दुकानों के सील होने के बाद अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेजी जाएगी। एक सप्ताह के भीतर रसद विभाग कमेटी का गठन करेगा। कमेटी तीनों राशन दुकानों के रिकॉर्ड की जांच करेगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित राशन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।