पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी। ग्राम मूंडगसोई में मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवा कर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। तहसीलदार विश्वमित्र मीना ने बताया कि मूंडगसोई के खसरा संख्या 121 रकबा 0.25 हेक्टेयर पर अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण कर रखा था। इसकी शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों व मारोठ थाने के पुलिस जाब्ते के साथ मौके अतिक्रमण हटवाकर अतिक्रमियों को बेदखल किया गया।