पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीडियोग्राफी के 19 लाख रुपए एक साल से नहीं मिले

वीडियोग्राफी के 19 लाख रुपए एक साल से नहीं मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों को नए सत्र की परीक्षाओं को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं मगर पिछले साल बोर्ड परीक्षाओं के दौरान करवाई गई वीडियो ग्राफी का लाखों का भुगतान अभी तक नहीं किए जाने से नई तैयारियों में परेशानी हो रही है। गत वर्ष बोर्ड द्वारा करवाई गई वीडियो ग्राफी की राशि समय पर नहीं भिजवाने से फोटोग्राफर भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चक्कर काटते नजर आ रहे हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से भी इस संबंध में कई बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखे गए मगर बोर्ड ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। समय पर राशि नहीं मिलने से शिक्षा विभाग को इस बार बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में अड़चन आ रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में छह मार्च से उच्च माध्यमिक स्तर की व 13 मार्च से माध्यमिक स्तर की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। नागौर जिले को संवेदनशील जिलों की श्रेणी में मानते हुए बोर्ड द्वारा इस साल भी प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वीडियो ग्राफी करवाई जाएगी।