पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर प्रधान बुधवार को करेंगी ‘जन सुनवाई’

कलेक्टर प्रधान बुधवार को करेंगी ‘जन-सुनवाई’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर डॉ. वीना प्रधान बुधवार को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय जन सुनवाई करेंगी। सभी विभागों के अधिकारियों को जन सुनवाई में आवश्यक रूप से उपस्थित रहना होगा। अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जन सुनवाई के दौरान प्राप्त परिवादों को ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज किया जाएगा। संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा। परिवादियों को उनकी परिवेदना के पंजीयन नंबर दिए जाएंगे जिससे परिवादी अपने परिवाद की स्थिति कभी भी देख सके।
जन सुनवाई के दौरान आमजन से जुड़ी समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना जाएगा। उनके निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। प्रधान ने बताया कि जन सुनवाई में सभी वर्गों के लोग निर्भय होकर अपनी पीड़ा बता सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा, शिक्षा, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा योजना, चिकित्सा, साफ-सफाई, अतिक्रमण के मामले, रिश्वत संबंधी प्रकरण, राशन सामग्री संबंधी या अन्य निजी समस्या जन सुनवाई में रखी जा सकती है।