पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘ज्ञान व अनुभव का लाभ जनता तक पहुंचाएं’

‘ज्ञान व अनुभव का लाभ जनता तक पहुंचाएं’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी. राजस्थान पंचायती राज रिफ्रेशर प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत जेंडर संवेदी शासन मुद्दों पर पंचायत समिति सदस्यों व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की दो दिवसीय रिफ्रेशर कार्यशाला मंगलवार को पंचायत समिति सभाकक्ष में संपन्न हुई।
इस मौके पर बोलते हुए प्रधान भैंरुलाल कुमावत ने उपस्थित संभागियों से कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान व अनुभव का लाभ जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जगदीश राय ने कहा कि कार्यशाला के आयोजन की सार्थकता महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का हक मिलने में निहित है। इससे पूर्व कार्यशाला के दूसरे दिन दक्ष प्रशिक्षक उमा सारस्वत ने मानव अधिकार परिप्रेक्ष्य एवं जेंडर समानता महिला समर्थक कानूनों की समझ, चंपालाल कुमावत ने महिला जनप्रतिनिधियों का सशक्तिकरण, लाजवंती कलाकार ने महिला सभा विषय पर पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से संभागियों की सहभागिता के साथ चर्चा की।
जायल. दो दिवसीय कार्यशाला में दोनों दिन ही दिन न तो अधिकारी आए और न ही जनप्रतिनिधि। 15 महिला व 13 पुरुषों वाली जायल पंचायत समिति में पहले दिन केवल छह जबकि दूसरे दिन मात्र चार सदस्य पहुंचे। पांचों विभागों के किसी भी अधिकारी ने इस कार्यशाला में भाग नहीं लिया। इससे दो दिवसीय कार्यक्रम फ्लाप शो ही रहा। मंगलवार को एमटी भूराराम, परमा चौधरी, उरमूल खेजड़ी के देवाराम, हेमाराम थालोड़, शिवदेवाराम ने उपस्थित सदस्यों को कार्यशाला के एजेंडे के अनुसार जानकारी दी। विकास अधिकारी हरफूल सिंह चौधरी ने बताया कि अब महिलाएं वंचित और अबला नहीं हैं।