पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान

सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौलासर. स्थानीय सैन्ट्रल बैंक में गत तीन दिनों से लेन-देन बंद रहने से उपभोक्ताओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। शाखा प्रबंधक बीएस टामटा ने बताया कि शनिवार को अचानक सर्वर डाउन हो गया था। इस कारण बैंक संबंधी किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हो सका। दूरसंचार निगम लिमिटेड से संपर्क साधने पर नावां कुचामन के बीच टेलीफोन केबिल क्षतिग्रस्त बताई गई।