मधुमक्खी के हमले में पिता-पुत्र घायल
मेड़ता सिटी. डांगावास गांव स्थित डेयरी फार्म के पास सब्जी बेचने जा रहे पिता-पुत्र पर मधुमक्खियों के हमले में बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुत्र की हालत काफी गंभीर है। मामले के अनुसार नाथूराम ((22)) अपने पिता कालूराम साहू तेली के साथ सब्जी का हाथ ठेला लेकर डांगावास जा रहे थे। इसी दौरान डेयरी के निकट अचानक आए मधुमक्खियों के दल ने उन पर हमला कर दिया। इससे नाथूराम बुरी तरह से चपेट में आ गया। उसका मुंह व पूरा शरीर सूज गया जबकि पिता कालूराम भी घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- - -