- Hindi News
- प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को पढ़ाया पाठ
प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को पढ़ाया पाठ
रियांबड़ी. बीआरसीएफ भवन में सोमवार से शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन एमटी जयप्रकाश एवं बलदेव ने पर्यावरण अध्ययन एवं अंग्रेजी विषय में छात्र छात्राओं को सात दिवस में लर्न टू इंग्लिश का पाठ पढ़ाया। कुचामन डाइट के निर्देशन पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामपाल ढाका ने प्रशिक्षण में शिक्षकों से गांवों में ग्रामीण राजनीति से दूर रहते हुए विद्यालय में छात्रों के साथ शिक्षण कार्र्य ईमानदारी से निभाने की बात कही। कुचामन डाइट के प्रतिनिधी रूपसिंह राजपुरोहित ने प्राथमिक कक्षाओं में गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण अध्ययन, हिन्दी में बदले पाठयक्रम को विद्यालय में पढ़ाने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण की आवश्यकता को बताया। 27 से 31 जनवरी तक चलने वाले शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में दक्ष प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिये जाने के साथ ही व्यवस्थापक महबूब अली, पुरुषोत्तम राजपुरोहित,भावेश शर्मा , देवकरण गौरा ने प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक कक्षाओं के पाठयक्रम की जानकारी दी।