पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट में पेशी पर आए व्यक्ति के साथ मारपीट

कोर्ट में पेशी पर आए व्यक्ति के साथ मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. भडाणा गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में पेशी के दौरान सामने वाले पक्ष द्वारा मारपीट करने का मामला कोतवाली में दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार बंशीलाल नायक ने रिपोर्ट दी कि गांव के ही रामनिवास, सीताराम, भगवानाराम, रामचंद्र व जगदीश नायक ने कोर्ट में पेशी के बाद उसके साथ मारपीट की व सिर फोड़ दिया। दोनों पक्षों के बीच खेत विवाद को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। आरोपियों ने इससे पहले भी एक बार पेशी के बाद बंशीलाल के भाई के साथ मारपीट की थी। जिसका मामला भी थाने में दर्ज है। मंगलवार को आरोपियों ने जमीन व पहले के केस को वापस उठाने को लेकर पीडि़त के साथ हथोड़े से मारपीट की जिससे उसके सिर में चोट आई।