पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 0.बिहार के लिए भी....40 भारतीय सात माह से सऊदी जेल में, कोई नहीं ले रहा सुध

0.बिहार के लिए भी....40 भारतीय सात माह से सऊदी जेल में, कोई नहीं ले रहा सुध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारी निवासी साथी मजदूर की मौत पर आक्रोशित होकर किया था प्रदर्शन। स्थानीय कंपनी ने सभी भारतीय मजदूरों को डलवाया जेल में। तब से लेकर अब तक नहीं हुई कोई सुनवाई। भारत सरकार ने नहीं लिया है अभी तक कोई एक्शन। कनाडा राना के मीडिया चेयरमैन आए मदद को आगे।
भास्कर न्यूज. नागौर
सऊदी अरब के मक्का शहर में 40 भारतीय पिछले छह माह से जेल में बंद हैं। उनका कसूर इतना था कि उनके साथी बिहार निवासी एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी। मजदूर के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर इन भारतीयों ने वहां प्रदर्शन किया तो उन्हें कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर जेल में डाल दिया गया। जेल में बंद इन भारतीयों में से 23 तो बिहार के हैं और आठ राजस्थानी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य प्रदेशों के भी लोग हैं। इस मामले से यहां भारत में रह रहे परिजनों ने विदेश मंत्रालय को भी अवगत कराया है। उधर इस मामले को कनाडा राना के मीडिया चेयरमैन प्रेम भंडारी ने बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे बिहार व राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। उन्होंने विदेश मंत्रालय को भी इस संबंध में अमेरिका से एक रिपोर्ट भेजी है।
अधिकृत सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब के मक्का शहर में नेस्मा कंपनी में नौकरी कर रहे बिहार के सिवान जिले के गोरिया कोठी के रहने वाले हारून रशीद की 12 जून 2013 को करंट लगने से मौत हो गई थी। नेस्मा कंपनी हारून के परिवार को मुआवजा नहीं दे रही थी। इस पर वहां काम करने वाले भारतीय श्रमिकों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन भारतीय श्रमिकों के परिजनों का आरोप है कि नेस्मा कंपनी के अधिकारियों ने वहां की पुलिस से मिलीभगत कर इन श्रमिकों को जेल में डलवा दिया है। जेल में बंद इन भारतीयों की स्थिति दयनीय बताई जा रही है।
जेल में बंद बिहार के श्रमिकों के नाम और पते
सऊदी अरब की जेल में बंद भारतीयों में गोपालगंज बिहार के अयूब खान, मोहम्मद अब्दुल्लाह, सिवान बिहार के सीफा हुसैन, मुश्ताक आलम, छपरा के मोहम्मद मंसूर, हजरत अली, दरभंगा के जुगनू बेग, नवादा के मोहम्मद इमरान, सिवान के फैयाज अली, दरभंगा के मोहम्मद आलम, पटना के अलफागिर, मुन्ना, गोपालगंज के शेख शहाबुद्दीन, सिवान के महबूब बेग शामिल हैं।
राजस्थान के ये हैं लोग
चालीस लोगों में राजस्थान के नागौर जिले के धनकोली गांव के मौले खां, चौमूं के खलील, जयपुर निवासी आरिफ मोहम्मद, हसन अली, फतेहपुर निवासी नौशाद खान, लक्ष्मणगढ़ का खालिद अहमद, सीकर के वार्ड 24 जाटिया बाजार निवासी यूसुफ तेली, रफीक आदि शामिल हैं।
भंडारी ने की विदेश मंत्री से बात
जेल में बंद 40 भारतीयों के मामले में कनाडा राना के मीडिया चेयरमैन प्रेम भंडारी ने 10 दिन पहले ही भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से बात कर तत्काल एक्शन लेने की मांग की है। भंडारी ने कहा कि यह मामला सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के ध्यान में कई माह पहले ही आ गया था, मगर वहां के दूतावास अधिकारियों ने कोई एक्शन नहीं लिया है। भंडारी ने कहा कि रियाद में भारतीय दूतावास के अधिकारियों की उदासीनता से भारत में रह रहे कई परिवार परेशान हैं तो सऊदी में भारतीय लोग संकट में है। इस मामले में वे रियाद में भारतीय राजदूत हमीद अली राव को भी पत्र लिख चुके हैं।