पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ पड़ी भारी, महिला ने की टैक्सी ड्राइवर की पिटाई

छेड़छाड़ पड़ी भारी, महिला ने की टैक्सी ड्राइवर की पिटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
फलौदी बस स्टैंड के पास मंगलवार शाम एक महिला ने टैक्सी से उतरकर ड्राइवर की पिटाई कर दी। महिला कौन थी व कहां से आई, इस बात का खुलासा नहीं हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैक्सी में बैठ कर आई महिला ने टैक्सी रुकवाई व उतरते ही ड्राइवर की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर जमा भीड़ ने बीच बचाव किया।
कोई कयास लगा रहा था कि पैसे के लेन देने का मामला है तो कोई कह रहा था कि जरूर कुछ बदतमीजी की होगी। महिला ने भी पिटाई का कारण स्पष्ट नहीं किया। पांच मिनट चले इस ड्रामे में ट्रैफिक पुलिस का एक जवान भी मौके पर पहुंच गया, लेकिन वह भी मूक दर्शक बना देखता रहा।
बाद में पता चला कि टैक्सी चालक ने महिला से छेड़छाड़ की थी। महिला यह भी पूछ रही थी कि थाना कहां है। लेकिन देर रात तक इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वहां खड़े पुलिस कर्मी व लोगों ने टैक्सी चालक को वहां से रवाना कर दिया।