पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिंगानुपात संबंधी चर्चा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि

लिंगानुपात संबंधी चर्चा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. राजस्थान पंचायत राज रिफ्रेशर अभियान 2014 के तहत पंचायत समिति नागौर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत समिति सदस्य व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षक लक्ष्मण राम बेनीवाल विकास अधिकारी, सुभाष विश्नोई सीडीपीओ, रामेश्वरलाल पंचायत प्रसार अधिकारी, अक्षयकुमार व संग्राम गोदारा ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में पंचायत राज के विकेंद्रीकरण व जेंडर संवेदी शासन मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी क्रम में 29 जनवरी से सरपंच व ग्राम सेवकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
- - -
आरटीई वेब पोर्टल पर पंजीयन 4 तक
नागौर. शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निशुल्क प्रवेश देने वाले स्कूलों को आरटीई वेब पोर्टल पर पंजीकरण कराने का अंतिम मौका दिया गया है। स्कूल 4 फरवरी तक सूचना अपलोड कर सकते हैं। इस अवधि में पंजीकरण व डाटा एंट्री नहीं किए जाने पर पुनर्भरण राशि नहीं दी जाएगी। डीईओ द्वितीय छगनलाल पटेल ने बताया कि वह विद्यालय जिन्हें डाइस कोड आवंटित हो चुका है लेकिन आरटीई वेब पोर्टल पर उन्होंने पंजीकरण कर निशुल्क प्रवेश की सूचना अपलोड नहीं की है। वह स्कूल 4 फरवरी तक सूचनाएं अपलोड कर सकते हैं। इस संबंध में स्कूल अपने नोडल अधिकारी, ब्लॉक प्रभारी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। सूचनाएं समयावधि में अपलोड ना होने पर स्कूलों को पुनर्भरण राशि देय नहीं होगी।
- - -
चौधरी को जिला संरक्षक बनाया
नागौर. राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक मंगलवार को मूंडवा चौराहा स्थित जीएसएस के रेस्ट हाऊस में हुई। इसमें पूर्व आईपीएस व अभिनव राजस्थान अभियान के संयोजक डॉ. अशोक चौधरी ((मेड़ता सिटी)) को सर्वसम्मति से जिला संरक्षक बनाया गया। चौधरी ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की मांगे उचित हैं जिन्हें सरकार के सामने रखा जाएगा। मांगों को मनवाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण खोखर, जिलाध्यक्ष हीरा राम कुड़ी, महामंत्री दिनेश फिरौदा, विष्णु विश्नोई, रामावतार सहित कई लोग उपस्थित थे।