पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 0.........बंूदी के टेलर नजहर की सऊदी अरब में ब्रेन हेमरेज से मौत.......फोटो है.........

0.........बंूदी के टेलर नजहर की सऊदी अरब में ब्रेन हेमरेज से मौत.......फोटो है.........

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शव भारत भेजने की तैयारी शुरू, रियाद में भारतीय दूतावास ने दिलवाई एनओसी
भास्कर न्यूज. नागौर
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 15 साल से रहकर कपड़ों की सिलाई करने वाले बंूदी जिले के इंद्रगढ़ निवासी एक व्यक्ति की सोमवार सुबह ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई है। अब इस टेलर के शव को भारत भेजने की तैयारी की जा रही है। शव को भारत भेजने के संबंध में वहां रियाद में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने एनओसी भी जारी कर दी है।
सऊदी में भारतीयों की मदद करने वाली संस्था मारवाड़ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष झुंझुनूं निवासी मोहम्मद गुलाम खान ने बताया कि बंूदी जिले के इंद्रगढ़ कस्बे में वार्ड आठ के मूल निवासी व रियाद में रहने वाले नजहर मोहम्मद पुत्र पीर मोहम्मद की 27 जनवरी को सुबह ब्रेन हेमरेज की वजह से रियाद के ओबेद हॉस्पिटल में मौत हो गई। नजहर की रियाद के ओलाया एरिया में टेलर की दुकान थी। वह लगातार 15 साल से वहां काम कर रहा था। नजहर का शव भारत भेजने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि नजहर वहां अपने ससुर मोहम्मद हबीब व चाचा फतेह मोहम्मद के साथ रह रहा था। नजहर के साथ उनका लड़का अजहर भी रियाद में ही रह रहा था।
घर में गम का माहौल
इधर बंूदी में नजहर के बड़े भाई निसार अहमद ने दैनिक भास्कर को बताया कि उनके परिवार को नजहर के निधन की सूचना पर गम का माहौल है। सब लोग चिंतित है कि आखिरकार नजहर का शव भारत कब पहुंचेगा। नजहर के दो पुत्र हैं। एक पुत्र काफी छोटा है जो यहां बूंदी में ही रहता है।