- Hindi News
- घायल पति ने कहा, पत्नी को अस्पताल पहुंचा दो, ड्राइवर ने कुचल कर मार डाला
घायल पति ने कहा, पत्नी को अस्पताल पहुंचा दो, ड्राइवर ने कुचल कर मार डाला
कौशल सिंह/राजन सलूजा - लुधियाना. पंजाब में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में घायल हुई महिला की मौत हो गई। नीलम नामक महिला के पति वरिंदर ने बताया कि वे अपनी बेटियों छवि, कनु व पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी एक कार ने टक्कर मार दी। वे बेटियों के साथ सड़क की बाईं ओर गिरे। जबकि नीलम दाईं ओर। वरिंदर ने कार के ड्राइवर से कहा कि पत्नी को अस्पताल तक पहुंचा दो। नशे में धुत्त आरोपी ने सड़क पर गिरी पत्नी को कार से रौंद दिया और भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से नीलम को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। बाद में कार के नंबर के आधार पर आरोपी परमजीत सिंह को कार समेत पकड़ लिया गया।