पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने पकड़ा जिप्सम, खनिज विभाग ने वसूला जुर्माना

पुलिस ने पकड़ा जिप्सम, खनिज विभाग ने वसूला जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. अवैध तरीके से हो रहे खनन को लेकर खनन विभाग तो उदासीन है मगर पुलिस के गश्ती दल ऐसे वाहनों को भी जांच के दौरान पकड़ रहे हैं जो बिना रॉयल्टी चुकाए खनन सामग्री ले जा रहे हैं। सोमवार रात ऐसा ही वाक्या पेश आया। पुलिस ने जिप्सम से भरा ट्रक जब्त कर खनन विभाग को सौंपा। विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एक लाख 9 हजार 600 रुपए का जुर्माना वसूला। सदर थाना पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए जिप्सम से भरा ट्रक जीवन बेरा के पास पकड़ा। थानाधिकारी गीता बिश्नोई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जीवन बेरा गांव के मुख्य मार्ग पर आता एक ट्रक पुलिस ने रुकवा लिया। उसमें जिप्सम भरी थी। पूछताछ करने पर ड्राइवर व खलासी न तो उपयुक्त कागजात दिखा सके और न ही संतोषप्रद जवाब दे सके। उन्हें पकड़कर सदर थाने लाया गया। पूछताछ में ड्राइवर ने अपनी पहचान डाकोरिया निवासी गोरधन सिंह के रूप में दी। ट्रक में 10 टन जिप्सम भरी थी। मंगलवार शाम तक ट्रक के मालिक द्वारा खनिज विभाग में एक लाख 9 हजार 600 रुपए का जुर्माना भरने पर गाड़ी को छुड़ा लिया गया।