- Hindi News
- एक फरवरी से भरे जा सकेंगे हज के लिए फार्म
एक फरवरी से भरे जा सकेंगे हज के लिए फार्म
भास्कर न्यूज - नागौर
हज कमेटी ऑफ मुंबई द्वारा वर्ष 2014 के विस्तृत हज कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। मुख्य हज ट्रेनर अब्दुल अजीज गौरी ने बताया कि 1 फरवरी से 15 मार्च तक हज यात्रा के फार्म भरे जा सकेंगे। इसके लिए दो कैटेगरी बनाई गई है। सामान्य कैटेगरी में सभी आवेदक हैं। रिजर्व के लिए 70 वर्ष से ज्यादा व लगातार चौथी बार आवेदन करने वाले पात्र होंगे। इसके लिए आवेदक के पास 31 मार्च 2015 तक का वैध पासपोर्ट होना जरूरी है। इसके आवेदन राजस्थान स्टेट हज कमेटी जयपुर या इसकी वेबसाइट से हासिल किए जा सकेंगे। एक कवर में ज्यादा से ज्यादा 5 बालिग, 2 कम उम्र बच्चे जिनकी आयु 10 नवंबर तक 2 वर्ष से कम हो शामिल हो सकते हैं। ऐसे बच्चों का एयरफेयर वहीं 10 प्रतिशत अदा करना होगा। इससे ज्यादा उम्र वाले बच्चों के लिए पूर्ण किराया व डिगर रकम जमा करवानी होगी। एक फार्म में एक ही खानदान के 5 लोग आवेदन कर सकेंगे। फार्म अंग्रेजी के ब्लॉक लेटर में दो कापी में भरना जरूरी है। फार्म पर पासपोर्ट साइज का सफेद बैकग्राउंड वाला रंगीन फोटो लगाना जरूरी है। फार्म के साथ 300 रुपए प्रति अफराद प्रोसेसिंग फीस एसबीआई की शाखा में पे इन स्लिप जमा करवानी होगी व फार्म के साथ सलंग्न करनी है। कैसल चैक आईएफसी कोड वाली बैंक का होना जरूरी है। गौरी ने बताया कि रिजर्व केटेगरी वालों को आवेदन के साथ मूल पासपोर्ट सलंग्न करना जरूरी है।