पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 40 भारतीय सात माह से सऊदी जेल में, कोई नहीं ले रहा सुध

40 भारतीय सात माह से सऊदी जेल में, कोई नहीं ले रहा सुध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर - सऊदी अरब के मक्का शहर में 40 भारतीय पिछले सात माह से जेल में बंद हैं। उनका कसूर इतना था कि उनके साथी बिहार निवासी एक मजदूर की करंट लगने से मौत होने पर उसके परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर इन भारतीयों ने वहां प्रदर्शन किया था। इस पर कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर उन्हें जेल में डाल दिया गया। जेल में बंद इन भारतीयों में से 23 तो बिहार के हैं और आठ राजस्थानी भी हैं। इसके अलावा अन्य प्रदेशों के लोग हैं। इन लोगों के यहां भारत में रह रहे परिजनों ने विदेश मंत्रालय को अवगत कराया है। उधर इस मामले को कनाडा राना के मीडिया चेयरमैन प्रेम भंडारी ने बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे बिहार व राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। उन्होंने विदेश मंत्रालय को भी इस संबंध में न्यूयार्क से एक रिपोर्ट भेजी है। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब के मक्का शहर में नेस्मा कंपनी में नौकरी कर रहे बिहार के सिवान जिले के गोरिया कोठी के रहने वाले हारून रशीद की 12 जून 2013 को करंट लगने से मौत हो गई थी। नेस्मा कंपनी हारून के परिवार को मुआवजा नहीं दे रही थी। इस पर वहां काम करने वाले भारतीय श्रमिकों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन भारतीय श्रमिकों के परिजनों का आरोप है कि नेस्मा कंपनी के अधिकारियों ने वहां की पुलिस से मिलीभगत कर इन श्रमिकों को जेल में डलवा दिया है। जेल में बंद इन भारतीयों की स्थिति दयनीय बताई जा रही है।

जेल में बंद बिहार के श्रमिकों के नाम और पते : सऊदी की जेल में बंद भारतीयों में गोपालगंज बिहार के अयूब खान, शेख शहाबुद्दीन, मो. अब्दुल्लाह, सिवान के सीफा हुसैन, फैयाज अली, महबूब बेग, मुश्ताक आलम, छपरा के मो. मंसूर, हजरत अली, दरभंगा के जुगनू बेग, मो. आलम, नवादा के मोहम्मद इमरान, पटना के अलफागिर, मुन्ना शामिल हैं। चालीस लोगों में राजस्थान के नागौर जिले के धनकोली गांव के मौले खां, चौमूं के खलील, जयपुर निवासी आरिफ मोहम्मद, हसन अली, फतेहपुर निवासी नौशाद खान, लक्ष्मणगढ़ का खालिद अहमद, सीकर के वार्ड 24 जाटिया बाजार निवासी यूसुफ तेली, रफीक आदि शामिल हैं। शेष - पेज ११