सदस्यता अभियान पर जोर
सांजू. ग्राम लूणसरा में कांग्रेस सेवादल की ओर से बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान कुचेरा ग्राम नागौर ब्लॉक मुख्य संगठक हनान अली कुरैशी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के तहत कांग्रेस की जड़े मजबूत बनाने व कांग्रेस पार्टी में अधिक से अधिक सदस्य जोडऩे को लेकर चर्चा हुई। जायल ब्लॉक अति. मुख्य संगठक भंवरलाल सेन ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल की ओर से गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ाने व गांवों में कांग्रेस के युवा सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर डालाराम मेघवाल, कमला सेन आदि मौजूद रहे।