पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज

नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
गुड़ला रोड हाल निवासी लोढ़ीपुरा मोहल्ला के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला महिला थाने में दर्ज करवाया है। इस व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री मंगलवार सुबह गुड़ला रोड महावीर गो शाला के सामने स्थित घर से यह कह कर निकली कि वह सब्जी खरीद कर लोढ़ी पुरा मोहल्ला स्थित पुराने घर पर जाएगी। दिनभर वहीं रहेगी।
शाम को वापस ढाणी लौट आएगी। उसके साथ चार वर्षीय छोटा भाई व भाणजी भी थे। शाम 6 बजे तक शहर के घर में रुकी। वहां उसने घर वालों से कहा कि भाणजी की नई ड्रेस थोड़ी टाइट है। उसे बाजार से बदलवाकर लाती हूं। उस समय घर से निकली तो देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों को चिंता होने लगी। रातभर तलाशने के बाद बुधवार दोपहर परिजनों ने महिला थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण की आशंका में मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कागजी कार्रवाई के बाद ट्रक को छोड़ा