पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिनाथ भगवान का मनाया मोक्ष कल्याणक

आदिनाथ भगवान का मनाया मोक्ष कल्याणक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी. शहर के पीपली बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर में बुधवार को आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक आचार्य विमद सागर महाराज के सान्निध्य में मनाया गया। विजय चौधरी ने बताया कि मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। सुबह श्रीजी का महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा, प्रक्षालन एवं विशेष पूजा अर्चना की गई एवं श्रीजी के समक्ष मंत्रोच्चारण व विधि विधान पूर्वक निर्वाण लड्डू अर्पित किया गया। इस मौके पर शांतिधारा का सौभाग्य शांतिलाल नवीन कुमार गोधा को तथा निर्वाण लड्डू अर्पित करने का सौभाग्य धर्मचंद सुशील कुमार चौधरी को प्राप्त हुआ। नावां प्रवास कर रहे आचार्य विमद सागर महाराज के ससंघ पधारे प्रथम सागर महाराज का बुधवार को केशलोचन संपन्न हुआ। इस दौरान कैलाश पाटनी, निर्मल पटवारी, विमल गंगवाल, विजय अजमेरा, नरेन्द्र अजमेरा, विनोद पाटोदी, महेन्द्र काला, अशोक झाझरी आदि उपस्थित थे।