परबतसर के लिए बस चलाने की मांग
हरनावा. रात नौ बजे बाद रोडवेज की कोई बस सेवा जोधपुर से परबतसर के लिए नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में रात 11 बजे जोधपुर से चलकर परबतसर आने वाली बस को बंद कर दिया गया है। यह सेवा लगभग पिछले 20 वर्षों से लगातार जारी थी। क्रय विक्रय परबतसर गच्छीपुरा के अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, भकरी सरपंच कर्ण सिंह राठौड़ ने जेडीएम महावीर प्रसाद दाधीच आगार जोधपुर को पत्र देकर जोधपुर से तीन बजे और परबतसर से सवेरे 6 बजे परिवहन की बस चलाने की मांग की है।