बरनेल में पेयजल संकट
हरनावा. ग्राम पंचायत गूलर के राजस्व ग्राम बरनेल में पिछले लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। सहकारी समिति अध्यक्ष दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि वाटर वक्र्स के ओपन वेल की दो साल से मोटर खराब पड़ी है। इसी प्रकार गांव अलतवा में ग्राम के लिए दो ट्यूबवैल खोदे गए पर पाइप लाइन ठीक नहीं होने के कारण दो तीन दिन सप्लाई हुई और बंद हो गई। सरपंच रामस्वरूप रिणवां सहित ग्रामवासियों ने कई बार वाटर वकर््स से अनुरोध किया पर कोई लाभ नहीं हुआ। अब उन्होंने विधायक मानसिंह किनसरिया से अनुरोध किया है। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता धन्नाराम चौहान ने बताया कि यह योजना सरपंच व ग्राम की कमेटी संचालित करती है। कमेटी को कहा है कि किसी भी पुराने सामान के बदले वह नया सामान ले जा सकते हैं।