लोकल बस सेवा शुरू
नावां सिटी. डीडवाना डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार से नावां कुचामन के बीच लोकल बस प्रारंभ की है। डीडवाना डिपो के प्रबंधक ने बताया कि पिछले दिनों कुचामन से नावां की ओर जा रही कमांडर जीप व ट्रक से हुई दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गई थी। डीडवान डिपो ने नावां कुचामन आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार से एक लोकल बस सेवा प्रारंभ की है। यह कुचामन से सुबह आठ बजे रवाना होकर एक दिन में चार फेरे लगाएगी। यात्री भार के अनुसार बस का समय बाद में निर्धारित किया जाएगा।
- - -