फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित
जायल आंचलिक. जायल 132 केवी जीएसएस की नागौर से आने वाली मुख्य लाइन में फाल्ट के कारण कस्बे में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। कस्बे में अलसुबह ही नागौर से जायल की ओर आने वाली लाइन में फाल्ट आ गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड जायल के कार्यवाहक सहायक अभियंता रितेश भरतुनिया ने जायल से लाइन का डोर टू डोर सर्वे करके फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया। ढेहरी व रोल के बीच 65 नंबर पोल पर फाल्ट पाया गया। उसके बाद करीब दोपहर ढाई बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।