पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रबोधक के परिवार को आर्थिक सहायता दी

प्रबोधक के परिवार को आर्थिक सहायता दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जायल आंचलिक. तहसील के ग्राम खेराट में कार्यरत प्रबोधक पूर्णाराम मेघवाल के निधन पर स्थानीय प्रबोधक संघ द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई। प्रबोधक संघ के प्रतिनिधि शैतानराम रेवाड़ ने बताया कि प्रबोधक के निधन पर बीईईओ भंवराराम ढाका के साथ उनके निवास पर पहुंचे तथा प्रबोधकों द्वारा सामूहिक रूप से एकत्रित ६१ हजार की आर्थिक राशि प्रदान कर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इस मौके पर शिक्षक संघ शेखावत के शाखा अध्यक्ष नेमाराम जाखड़, राजू पुरी व प्रबोधक मौजूद थे।