पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावणा राजपूत समाज के 31 जोड़े बनेंगे हमसफर

रावणा राजपूत समाज के 31 जोड़े बनेंगे हमसफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मेड़ता सिटी
अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा के तत्वावधान में 4 फरवरी को मेड़ता में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में अब तक 31 जोड़े तय हो चुके हैं। सम्मेलन की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।
बुधवार को समिति की ओर से समाज बंधुओं की एक बैठक भी आयोजित की गई। इसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। सामूहिक विवाह सम्मेलन के संयोजक गणपतसिंह पीडियार, जब्बरसिंह सिसोदिया, हनुमान सिंह उदावत, सुमेरसिंह सांखला, कल्याण सिंह परिहार, सुखसिंह परिहार, शिवरतन सिंह बडग़ुर्जर, गोपालसिंह चौहान, गणपतसिंह भाटी, परमेश्वर सिंह उदावत, बाबूसिंह पंवार, जितेंद्र सिंह उदावत, हरेंद्रसिंह उदावत, ओम सिंह सोढा, दिलीप सिंह, रतन सिंह सोलंकी, प्रेमसिंह गहलोत, उत्तम सिंह गहलोत, एडवोकेट मूल सिंह चौहान, जगदीश सिंह बोरूंदा, रतन सिंह खानपुर, गणपत सिंह बागोट, जगदीश सिंह ओलादन सहित अनेक समाज बंधुओं ने सम्मेलन को लेकर वर-वधू की विवाह सामग्री की खरीदारी भी की। संयोजक पीडियार ने बताया कि अब तक 31 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। 4 फरवरी को शंकरजी की बाडी में सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुआत 3 फरवरी को गणपति पूजन से होगी। इसी रात में रातीजगा में महिलाएं गीत व भजन पेश करेंगी। 4 फरवरी को सम्मेलन के दिन रेलवे फाटक के पास स्थित समाज के भवन से दूल्हों की सामूहिक बिंदोली 31 घोडिय़ों पर निकाली जाएगी। बिंदोली मुख्य मार्गों से होते हुए विवाह सम्मेलन स्थल शंकरजी की बाडी पहुंचेगी। सम्मेलन में समाज के जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, भामाशाहों सहित प्रदेश भर से समाज के कई विशिष्टजनों को आमंत्रित किया गया है।