पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवारा पशुओं को नहीं बांधा तो होगी धरपकड़

आवारा पशुओं को नहीं बांधा तो होगी धरपकड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. मकराना। शहर में इन दिनों आवारा घूमने वाले पशुओं की भरमार है। इससे यहां का आमजन परेशान है। लोगों से मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद ने इन पशुओं की धरपकड़ का मानस बनाया है। नगर परिषद आयुक्त आनंद कृष्ण लोहरा ने बताया कि आवारा पशुओं के मालिकों को इस बात की चेतावनी दी जा रही है कि वे अपने पशुओं को बांध कर रखें। इसके लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। तीन दिन बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है मकराना में सार्वजनिक स्थानों पर दिन रात गाय, सुअर, सांड, कुत्ते आदि पशु धमाचौकड़ी मचाते रहते हैं। इन पशुओं के कारण कई बार राहगीर घायल एवं चोटिल भी हो जाते हैं।