चारभुजा महोत्सव चार फरवरी से
मकराना$ भगवान श्री चारभुजानाथ के वार्षिक महोत्सव पर सफाई, रोड लाइट एवं पुलिस व्यवस्था कराने की मांग को लेकर चारभुजा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मकराना उपखंड अधिकारी एसएम शाह को बुधवार को ज्ञापन दिया है। समिति के सचिव रामानंद पुजारी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चारभुजा सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान श्री चारभुजानाथ का वार्षिक महोत्सव आगामी 4 फरवरी से तीन दिन तक पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। बावडी जय शिव चौक से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो चारभुजा मंदिर पहुंचेगी।