छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन कल
कुचामन सिटी. कुचामन महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय तरंग प्रतियोगिता का समापन व छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को समारोह के साथ होगा। कुचामन महाविद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान व ऊर्जामंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर, विशिष्ट अतिथि नावां विधायक विजयसिंह चौधरी, परबतसर विधायक मानसिंह किनसरिया, मकराना विद्यालय श्रीराम भींचर व जयनारायण विश्वविद्यालय जोधपुर के प्रो. व विभागाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ होंगे। कुचामन महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष सुरजीत सिंह शेखावत के अनुसार महाविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक हरिशचंद कुमावत करेंगे।