डूकिया को बनाया प्रवक्ता
जायल. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बुधवार को जिलाध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा ने जायल के झुमरा राम डूकिया को एनएसयूआई जिला प्रवक्ता पद पर नियुक्ति दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी के निर्देशानुसार युवाओं को राजनैतिक जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। डूकिया ने बताया कि 30 जनवरी को भ्रष्टाचार विरोधी बिल को आगामी लोकसभा सत्र में पास करने की मांग को लेकर एनएसयूआई पदाधिकारियों का एक दिवसीय देश व्यापी सांकेतिक उपवास रहेगा।