शिविर में ८८ नेत्र रोगियों के ऑपरेशन
कुचामन सिटी. जरूरतमंद लोगों को नेत्र चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने को लेकर राजकीय अस्पताल परिसर में आयोजित नेत्र रोग जांच व शल्य चिकित्सा शिविर में बुधवार को 88 रोगियों के ऑपरेशन किए गए। लॉयंस क्लब इकाई, जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से स्वर्गीय कांता देवी गौड़ एवं स्वर्गीय ललित कुमार गौड़ की स्मृति में निहारिका के सौजन्य से शिविर में डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. रजनी गौड़ व डॉ. सुशील आत्रे की टीम ने रोगियों के नेत्र ऑपरेशन किए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, सचिव संजीव सिंह रूणिजा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर लोहिया, जोन चेयरमैन पवन जैन, डॉ. अरुण गौड़, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सलीम राव, श्याम सुंदर मंत्री, नरेश जैन, अशोक काला, नरेन्द्र शर्मा, भंवर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।