पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवनारायण जन्मोत्सव 6 को, ट्रस्टियों का स्वागत

देवनारायण जन्मोत्सव 6 को, ट्रस्टियों का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परबतसर. देवस्थान विभाग खंड अजमेर एवं सवाई भोज मंदिर ट्रस्ट आसींद के संयुक्त तत्वावधान में सवाई भोज प्रांगण में 6 फरवरी से तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारियों के लिए पूर्व विधायक लक्ष्मीचंद गुर्जर अध्यक्ष सवाई भोज ट्रस्ट आसींद, शांतिलाल गुर्जर आदि गुर्जर समाज के नेताओं ने नागौर जिले का दौरा कर आसींद पहुंचने का आव्हान किया। परबतसर आगमन पर रूणिजा सरपंच गोपाल गुर्जर ने पूर्व विधायक लक्ष्मीचन्द गुर्जर अध्यक्ष सवाई भोज ट्रस्ट आसींद, शांतिलाल गुर्जर, पारसमल, कुंपाराम पुजारी गढ़ गोढा, गिरधारीलाल, श्रीराम आदि का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर पप्पूराम तंवर, कैलाशचंद तंवर, कालूराम मेघवाल आदि ट्रस्टियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व विधायक व अध्यक्ष सवाई भोज मंदिर ट्रस्ट आसींद लक्ष्मीचन्द गुर्जर ने बताया कि 6 फरवरी को पहली बार सवाई भोज प्रांगण में तीन दिवसीय देवनारायण जन्मोत्सव का विशाल कार्यक्रम रखा गया है।
शपथ पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आज
मेड़ता सिटी. राज्य सरकार के आदेशानुसार निजी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के डाटा प्रपत्र एवं शपथ प्रपत्र बीईईओ कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि ३० जनवरी रखी गई है। आरटीई प्रभारी राजेंद्र पारीक ने बताया कि सभी निजी विद्यालय अपने प्रपत्र एवं शपथ पत्र समय पर जमा करा दें ताकि विद्यार्थियों की पुनर्भरण राशि आवंटित की जा सके। उन्होंने बताया कि प्रपत्र एवं शपथ पत्र जमा नहीं कराने की दशा में संस्थाओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।