पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेनीवाल ने विधानसभा में रखी नागौर के धरने की बात

बेनीवाल ने विधानसभा में रखी नागौर के धरने की बात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
राजस्थान विधानसभा में बुधवार को खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान नागौर जिला मुख्यालय पर चल रहे धरने का मामला उठाया। बेनीवाल ने कहा कि एक तरफ तो सरकार यह कह रही है कि बदले की भावना से काम नहीं करेंगे, दूसरी ओर सत्ता में आते ही सबसे पहले खींवसर के किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। राज्यपाल के अभिभाषण का जि़क्र करते हुए विधायक ने कहा कि अभिभाषण के अधिकांश पेज तो आरोपों से भरे हैं। उन्होंने निशुल्क दवा योजना को बेहतर बनाने के लिए गुणवत्ता युक्त दवाइयां बढ़ाने का सुझाव दिया। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा की कानून व्यवस्था में आवश्यक रूप से सुधार लाने की जरूरत है।