पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ दिन में मूंगफली की ९०४० बोरियां खरीदी

आठ दिन में मूंगफली की ९०४० बोरियां खरीदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
कृषि मंडी में समर्थन मूल्य पर बुधवार तक 9040 बोरियां मूंगफली की खरीद हो चुकी है। अब सोसायटी के पास 7460 बारदाना बचा है। समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद के लिए सोसायटी को 16500 बारदाना मिला था। 22 जनवरी को शुरू हुई मूंगफली खरीद में प्रत्येक दिन बोरियों की संख्या बढ़ रही है।
दो दिन पहले किसानों के धरने के बाद सोसायटी ने अपने स्तर पर कुछ बदलाव किया है। इसके बाद से किसानों को केंद्र तक मूंगफली लाने में आसानी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ सोसायटी के लिए समस्या बढ़ गई है। एक तरफ तो किसानों के आने वाले माल की गुणवत्ता की जांच करना और तुलवाने का काम चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ नए टोकन जारी करने व जारी टोकन में तारीखों के बदलाव के बाद कृषि मंडी में रोजाना तुलने वाली बोरियों की संख्या बढ़ गई है। पिछले दो दिनों में तेजी से हुई खरीद के बाद बारदाने में लगातार कमी आ रही है। बुधवार को सोसायटी ने 2340 बोरियों की खरीद की है। अब सोसायटी के पास 7460 बोरी ही बची है। दूसरी तरफ खरीद की तारीख बढऩे की भी संभावना है। इसी के चलते सोसायटी ने राजफैड को खरीद और बारदाने को लेकर अवगत कराया है। सोसायटी के शाखा प्रबंधक रामदेव मेहला ने बताया कि कोलकाता से बारदाना रवाना हो चुका है। अगले दो तीन दिनों में बारदाना यहां पहुंचने की संभावना है। तब तक के लिए सोसायटी के पास पर्याप्त बारदाना है।