पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले में दिखने लगी रौनक, झंडारोहण कल

मेले में दिखने लगी रौनक, झंडारोहण कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
श्री रामदेव पशु मेले की शुरू होने में अब दो दिन बचे हैं। मेले के झंडारोहण की तारीख नजदीक आते ही विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। बुधवार को बड़ी संख्या में पशुपालक पहुंचे। अब मेला मैदान में रौनक बढ़ रही है। जहां दो दिन पहले तक मेला मैदान सुनसान पड़ा था, वहीं बुधवार को बड़ी संख्या में बाहरी पशुपालक व व्यापारी भी यहां पहुंचे। मेला मैदान में लगाई गई चौकियों में भी विभाग द्वारा दी गई जिम्मेदारी के साथ अधिकारी मौजूद रहे। इस बार बहुत सारी दुकानें नीलामी नहीं होने के कारण खाली पड़ी हंै।
लगी शृंगार के सामान की दुकानें
मेला मैदान में पशुपालकों के पहुंचने के साथ ही पशुओं के श्रंगार के सामान की दुकानें सज गई हंै। बुधवार तक यहां ऐसी करीब आधा दर्जन दुकानें लग चुकी थीं। हाइवे के दूसरी तरफ भी दुकानें लगनी शुरू हो गई है। मेले में पहुंचने वाले पशुपालक भी पशुओं को अच्छे दामों में बेचने के लिए शृंगार सामग्री खरीद रहे हैं।
बड़ी संख्या में पहुंचे नागौरी बैल
बुधवार को बड़ी संख्या में पशुपालक यहां पहुंचे। पशुपालक सबसे अधिक नागौरी बैल लेकर आए है। बुधवार को मेला मैदान के विभिन्न क्षेत्रों में नागौरी बैलों के झुंड देखे गए। वहीं इस बार पर्याप्त मीठे पानी की सुविधा होने के कारण पशुपालकों को राहत मिली है। बुधवार को घोड़े भी बड़ी संख्या में पहुंचे। दो दिन पहले मेला मैदान में दो ही पशुपालक घोड़े लेकर आए थे।