पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रायोगिक परीक्षा फीस जमा होगी चार फरवरी तक

प्रायोगिक परीक्षा फीस जमा होगी चार फरवरी तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर। मिर्धा कॉलेज प्राचार्य एचसी महावर ने बताया कि कॉलेज से संबंधित बीए प्रथम वर्ष के स्वयंपाठी विद्यार्थी जिन्होंने भूगोल विषय ये परीक्षा आवेदन भरा है, वे चार फरवरी तक प्रायोगिक परीक्षा फीस जमा करवा दें। प्रायोगिक परीक्षा पांच फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए विद्यार्थी प्रोफेसर रामू राम राइका से संपर्क कर सकते हैं। वहीं बीएसी व बीए फाइनल में गणित की प्रायोगिक परीक्षा तीन फरवरी को सम्पन्न होगी। प्राचार्य ने बताया कि तीन फरवरी को सुबह दस से दोपहर बारह बजे तक बेंच नंबर छह, दोपहर एक से तीन बजे तक बेंच सात की प्रायोगिक परीक्षा होगी। वहीं चार फरवरी को बेंच आठ की प्रायोगिक परीक्षा सुबह नौ से ग्यारह बजे तक चलेगी। बेंच नौ की प्रायोगिक परीक्षा चार फरवरी को ही सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी व बेंच दस की प्रायोगिक परीक्षा दोपहर दो से चार बजे तक होगी।

चिमराणी में प्रवचन आज

नागौर। चिमराणी गांव में गुरुवार शाम को स्वामी कुशालगिरी महाराज प्रवचन देंगे। प्रवचन में चिमरानी, गोवा खुर्द, बलाया, पारासरा, बीठवाल एवं फिड़ौद सहित गांवों के लोग शामिल होंगे। प्रवचन में संत दुलाराम महाराज भी मौजूद रहेगें।

विश्वविद्यालय के नाम परिर्वतन के विरोध में ज्ञापन..फोटो

नागौर। प्रताप युवा शक्ति के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को महाराव शेखाजी विश्वविद्यालय, सीकर का नाम बदलने के आदेश के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि विश्वविद्यालय का नाम वर्तमान में महाराव शेखाजी के नाम पर है। सरकार ने इसका नाम बदलने संबंधी आदेश जारी किया है। विश्वविद्यालय का नाम महाराव शेखाजी के नाम से ही रखा जाए। अन्यथा पूरे राजस्थान में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नारायण सिंह भाटी, श्याम सिंह छापड़ा, सावंत सिंह, विक्रम सिंह भाटी, दिलीप सिंह, हनुमान सिंह, छतर सिंह, सोमेंद्र सिंह, अजय पाल सिंह, जब्बर सिंह, राम सिंह सहित लोग मौजूद थे।

बसपा की बैठक दो फरवरी को

नागौर। बसपा जिलाध्यक्ष श्रवण जनागल ने बताया कि बसपा की बैठक दो फरवरी को सुबह ग्यारह बजे नामदेव धर्मशाला में होगी। इसमें प्रदेश प्रभारी मुरारी सिंह भाग लेंगे। साथ ही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भोजराज मेघवाल, प्रदेश महासचिव हरि सिंह, प्रेम कुमार नायक शामिल होंगे।

प्रायोगिक परीक्षा में सामग्री की परेशानी

नागौर। एसएफआई छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि कॉलेज में भूगोल विषय से लागू कर दिया। लेकिन यहां पर प्रायोगिक परीक्षा की सामग्री उपलब्घ नहीं है। इस कारण छात्रों को अन्य कॉलेजों में परीक्षा देनी पड़ रही है। छात्रों में रोष है। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सुभाष मुण्डेल, सहदेव रोज, महेंद्र डूकिया, भरत नरादनियां, कैलाश रूणवाल, सुरेश भाकर, महेंद्र सांगवा, हाशम खान सहित छात्र मौजूद थे। छात्रों ने किसानों के धरने को भी समर्थन दिया। छात्रों ने किसानों के धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की जायज मांगें माने।