पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाटू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग

खाटू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. बड़ी खाटू विकास समिति ने रेलमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर खाटू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। ज्ञापन में जम्मूतवी बांद्रा टर्मिनल संख्या 19027 व 19028 वाया रतनगढ़ ट्रेन के ठहराव, बांद्रा हिसार वाया रतनगढ़ गाड़ी संख्या 22916 और 22915 के ठहराव व जोधपुर से सराय रोहिल्ला 22481 और सराय रोहिल्ला से जोधपुर 22482 वाया रतनगढ़ का ठहराव अस्थाई है, इसे स्थाई करने की मांग की है। वहीं डेगाना से चूरू के मध्य बीएमयू सवारी गाड़ी के संचालन की भी मांग की है। ज्ञापन में विकास समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रेनों के ठहराव से लंबी दूरी का सफर करने वाले क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी।