पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज प्रशासन ने करवाया मुकदमा

कॉलेज प्रशासन ने करवाया मुकदमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. कुचामन सिटी
कुचामन महाविद्यालय में चल रही तरंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को छात्रों के दो गुटों की आपसी रंजिश झगड़े का मैदान बनकर रह गई। अतिथियों के रूप में बुलाए गए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में छात्रों ने पहले धक्का मुक्की की। उसके बाद एक दूसरे पर पत्थर टेबलें, कुर्सियां जो भी हाथ लगा फैंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया और भीड़ को तितर बितर किया। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य की तरफ से कुछ छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
झगड़े की शुरुआत छात्रों के एक गुट द्वारा नारे लगाने के बाद हुई। पूर्व नियोजित ढंग से छात्रों के इस गुट ने कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही तस्वीर लगाकर नारे लगाना शुरू कर दिया। कॉलेज प्रशासन व छात्रों के दूसरे गुट ने विरोध किया। दो अलग अलग समाज के छात्र गुटों में विवाद से शुरू हुआ झगड़ा धक्का मुक्की में बदल गया। अफरा तफरी के बीच वहां लगी तेजाजी की तस्वीर का कांच टूट गया। इससे नाराज हुए एक गुट के छात्रों ने मंच पर रखी कुर्सियों को फैंकना व तोड़ फोड़ शुरू कर दी। दूसरे गुट के छात्र भी मुकाबले में आ डटे। दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई।
अतिथियों की मौजूदगी दरकिनार
समारोह में अतिथि के रूप में पहुंचे उपखण्ड अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा अन्य प्रबुद्धजनों व प्राचार्य एमएल मांडोत सहित अन्य लोगों के सामने ही छात्रों के बीच यह झगड़ा शुरू हुआ। घटना की सूचना पर थानाधिकारी प्रकाश मीणा जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे बल प्रयोग कर उपद्रव कर रहे छात्रों को खदेड़ा। एक घंटे बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। इस बीच एएसपी रामकुमार कस्वां भी मौके पर पहुंचे।
समाज की बैठक होगी
कॉलेज में हुई घटना के विरोध व समाज के छात्रों के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज करने के विरोध में गुरुवार को जाट समाज के युवकों ने जाट छात्रावास के सामने सुबह नौ बजे बैठक रखने का निर्णय लिया हैं। जाट महासभा के जिला अध्यक्ष लालाराम अणदा, तेजा कमाण्डो फोर्स के जिला अध्यक्ष भूरा राम शेषमा, धारासिंह ने कहा कि कॉलेज में हुई इस घटना से उनके आराध्य देव का अपमान हुआ है।
कॉलेज प्रशासन ने करवाया मुकदमा
कुचामन महाविद्यालय प्राचार्य एमएल मांडोत ने मुकेश रिणवां पुत्र नारायणराम निवासी रिणवा की ढाणी, कमल डूडी निवासी आंतरोली खुर्द, भूपेन्द्रसिंह भामू पुत्र जेठाराम निवासी बरवाला, मोहनलाल पुत्र भार मल निवासी घसवां की ढाणी, युवराजसिंह पुत्र महेन्द्र सिंह राठौड़ निवासी परबतसर, हीरालाल मण्डावरा, सुखाराम चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। रिपोर्ट में प्राचार्य ने समारोह के दौरान छात्रों पर मंच के नीचे तेजाजी की तस्वीर लगाने, तोडफ़ोड़ करने का आरोप लगाया हैं। झगड़े में महाविद्यालय की 20-25 हजार की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने व महाविद्यालय में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।