पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागौर के किसान अब करेंगे जैतून की खेती

नागौर के किसान अब करेंगे जैतून की खेती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
जिले के किसान अब अपने खेतों में जैतून की खेती कर आमदनी को बढ़ावा दे सकेंगे। जैतून की बढ़ती उपयोगिता के बाद राज्य सरकार इसकी खेती के लिए उचित माहौल तैयार करने में जुटी है। जैतून की खेती के लिए पिछले साल राजकीय कृषि फार्म बाकलिया में प्रयोग के तौर पर जैतून के पौधे लगाए गए। सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद इस बार जिले के किसानों को अनुदान पर जैतून के पौधे सरकार की ओर से उपलब्ध करवाएं जाएंगे। प्रदेश में नागौर के साथ श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर व हनुमानगढ़ में जैतून की खेती करने वाले किसानों को अनुदान दिया जाएगा। जिले को 50 हैक्टेयर का टारगेट मिला है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में एक किसान 10 हैक्टेयर में जैतून की खेती के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसानों को एक हैक्टेयर में 523 पौधे लगाने होंगे जिन पर विभाग की ओर से लागत मूल्य का 75 फीसदी या अधिकतम 44 हजार 625 रुपए का अनुदान मिलेगा। पौधों की लागत के अलावा रखरखाव व रासायनिक पदार्थों के लिए प्रति हैक्टेयर लगातार तीन वर्षों तक 3-3 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता देने की योजना है। कृषि विभाग की ओर से फरवरी में पौधों का वितरण किया जाएगा। सरकार का मानना है कि जैतून की खेती किसानों की माली हालात सुधारने में कारगर साबित होगी।