पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन कल से

जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मेड़ता रोड
जयपुर-जोधपुर के बीच वाया मेड़ता रोड होकर संचालित होने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 31 जनवरी से अत्याधुनिक डिब्बों के साथ संचालित होगी। ट्रेन संख्या 22477-22478 में पारंपरिक डिब्बों के स्थान पर
किंग होल्फमन ब्यूची डिब्बे लगाए जाएंगे।
यह जर्मनी से आयातित तकनीक द्वारा तैयार डिब्बे हैं। वर्तमान में इन्हें कपूरथला में निर्माण करवाया गया है। स्टेनलेस स्टील से बने होने के कारण इनका वजन हल्का व संरक्षा वाले हैं। ये डिब्बे यात्री सुविधा की दृष्टि से काफी उपयुक्त हैं। इस ट्रेन में एक थर्ड एसी, 1 एसी चेयरकार, 8 आरक्षित कोच, 4 जनरल, दो गार्ड कोच सहित कुल 16 कोच होंगे। इन डिब्बों में 90 के स्थान पर 100 यात्री बैठने की व्यवस्था है।
डिब्बों के शौचालयों में कंट्रोल डिस्चार्ज टॉयलेट सिस्टम है जो कि स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद 30 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेन चलने के साथ ही खुलते हैं। इससे प्लेटफार्म पर गंदगी नहीं होगी।