- Hindi News
- प्रायोगिक परीक्षा में सामग्री की परेशानी
प्रायोगिक परीक्षा में सामग्री की परेशानी
भास्कर न्यूज - नागौर
एसएफआई छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि कॉलेज में भूगोल विषय तो लागू कर दिया। लेकिन यहां पर प्रायोगिक परीक्षा की सामग्री उपलब्घ नहीं है। इस कारण छात्रों को अन्य कॉलेजों में परीक्षा देनी पड़ रही है। छात्रों में रोष है। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सुभाष मुण्डेल, सहदेव रोज, महेंद्र डूकिया, भरत नरादनियां, कैलाश रूणवाल, सुरेश भाकर, महेंद्र सांगवा, हाशम खान सहित छात्र मौजूद थे। छात्रों ने किसानों के धरने को भी समर्थन दिया। छात्रों ने किसानों के धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की जायज मांगें माने।