- Hindi News
- स्टेट ओपन स्कूल की पुस्तकें नागौर पहुंची
स्टेट ओपन स्कूल की पुस्तकें नागौर पहुंची
नागौर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नागौर की प्रधानाचार्या पुष्पलता व्यास ने बताया कि राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर के संपर्क केंद्र प्रभारी के अनुसार अक्टूबर-नवंबर 2013 की परीक्षा की अंक तालिका एवं माइग्रेशन प्रमाण पत्र सत्र 2013-14 में पंजीकृत दसवीं व बारहवीं छात्र छात्राओं के लिए पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो गई हैं। सुबह 10 से 12 बजे तक प्रभारी सुरजन सिंह से पुस्तकें एवं अंकतालिका प्राप्त की जा सकती है।
- - -