भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान
भास्कर न्यूज - नागौर
एनएसयूआई के तत्वावधान में बुधवार को श्री बीआर मिर्धा महाविद्यालय, माडी देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय, गुरुकुल इंस्टीट्यूट राजकीय महाविद्यालय जायल, मारवाड़ महाविद्यालय डेगाना, राजकीय महाविद्यालय मेड़ता, मारवाड़ महाविद्यालय परबतसर, कुचामन कॉलेज कुचामन, नावां कॉलेज, बांगड़ महाविद्यालय डीडवाना आदि कॉलेजों में मंगलवार व बुधवार को एनएसयूआई के तत्वावधान में स्टूडेंट अगेंस्ट करप्शन कार्यक्रम के तहत युवाओं से हस्ताक्षर करवाए गए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा की अध्यक्षता में हस्ताक्षर यह अभियान चलाया जा रहा है।
बांगड़ा ने कहा कि 30 जनवरी को कार्यकर्ता व पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे, अगले दिन सांसद से मिलकर इस बात पर चर्चा की जाएगी और युवाओं की आवाज दिल्ली तक पहुंचाई जाएगी। इस कार्यक्रम में बीआर मिर्धा महाविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्ष अर्जुन गहलोत, महासचिव रामकिशोर मेघवाल, संयुक्त सचिव तजेन्द्र भाटी, पूर्व उपाध्यक्ष जावेद गौरी, महेन्द्र भाकल, आसिफ खान, सुरेश भाकर, वासु रामनिवास मुण्डेल, अभिषेक भाटी, हेमसिंह, एनएसयूआई जिला महासचिव सुमन, दिव्या, सोनू, नाज गौरी, गणेश कड़वा, राजू खंवर आदि युवा उपस्थित थे।