पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित

विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर$ राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्र संघ के तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ एकल नृत्य प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इनमें प्रथम स्थान कृष्णेंद्र राठौड़ ने प्राप्त किया। द्वितीय व तृतीय स्थान पर मयूरी सोनी व कुसुम दहिया रही। युगल नृत्य में ललिता मिश्र व मयूरी सोनी प्रथम, प्रियंका देवड़ा व संतोष भाटी द्वितीय तथा कुसुम दहिया व दुर्गा राजपुरोहित तृतीय रहे। एकल गायन प्रतियोगिता में मंजू देवल प्रथम, ऋतंभरा भाटी द्वितीय व ललिता मिश्र तृतीय रही। निर्णायक निशा माथुर, अंशु त्यागी व डॉ. निशा शुक्ला रहे। प्राचार्या सुनीता गुप्ता ने अध्यक्षता करते हुए विजयी छात्राओं को बधाई दी।
- - -