पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तकनीकी कार्मिकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू

तकनीकी कार्मिकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. डिस्कॉम नागौर वृत्त के तकनीकी कर्मचारियों की लाइनमैन ट्रेनिंग गुरुवार से शुरू हुई। यह प्रशिक्षण दो फरवरी तक चलेगा। इसमें एसई जस्साराम छाबा सहित अधिकारी मौजूद थे। प्रशिक्षण प्रभारी सहायक कार्मिक अधिकारी डॉ. दिलीप मकवाना ने बताया कि नागौर वृत्त के 25 लाइनमैन व तकनीकी सहायकों को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत अलग-अलग श्रेणी की बिजली लाइनों से संबंधित कार्य के लिए दिया जा रहा है। फीडर मैनेजर लालचंद आंवला ने बेसिक ऑफ इलेक्ट्रिसिटी, एटीएंडसी लोसेज व विद्युत अधिनियम 2003 के बारे में बताया। डीके गुप्ता ने इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन के बारे में, एसई जस्साराम छाबा ने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के बारे में, अधिशासी अभियंता एमएल चौधरी ने 33/11 केवी सब-स्टेशन टाइप ऑफ केबल्स इंक्लूडिंग एबी केबल एंड कंट्रोल केबल्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
- - -