- Hindi News
- सांडों के लिए वन्यजीव प्रेमियों ने की चारे पानी की व्यवस्था
सांडों के लिए वन्यजीव प्रेमियों ने की चारे-पानी की व्यवस्था
ञ्चपरिषद ने दूसरे दिन भी नहीं दिया ध्यान
भास्कर न्यूज - नागौर
रामदेव पशु मेला मैदान में बुधवार शाम छुड़ाए गए सांडों की नगर परिषद ने दूसरे भी सुध नहीं ली। साथ ही उन लोगों का भी पता नहीं चल सका है जिन्होंने मेला मैदान में करीब 20 सांडों को किसने बांध रखा था। शहर के वन्यजीव प्रेमियों ने ही सांडों को छुड़ाकर अपने बाड़े में रखा और चारे-पानी की व्यवस्था की। गुरुवार दिन में भी वन्यजीव प्रेमियों ने नगर परिषद से इस संबंध में बात की। मगर परिषद ने सुध नहीं ली।
घायल कर दिया सांडों को
वन्य जीव प्रेमी इंद्रचंद कच्छावा ने बताया कि लावारिस सांडों को बांधकर बैल बनाने के प्रयास में बधियाकरण कर दिया। साथ ही गले व पैरों में भी रस्सी डाल दी, ताकि सांड भाग नहीं सके। मांगीलाल भादू, ओमप्रकाश पंवार, बजरंग पंवार, जगदीश डूकिया, हीरालाल गहलोत, कालू घोसी व हनीफ घोसी ने मेला मैदान से सांडों को छुड़ाया। इस दौरान कुछ सांड वहां से भाग गए। लेकिन वन्य जीव प्रेमियों ने करीब दस सांडों को दो बाड़ों में रखा और उनके चारे-पानी की व्यवस्था की। शिवसेना के जिला प्रमुख नारायण बिडियासर व बीकानेर संभाग प्रमुख ओम चौधरी ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर आवारा पशुओं को कांजी हाऊस में रखने की मांग की है।