- Hindi News
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई, दो मिनट का मौन रखा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई, दो मिनट का मौन रखा
भास्कर न्यूज - नागौर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि गुरुवार को श्रद्धा से मनाई गई। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तो शिक्षण संस्थाओं में बापू को श्रद्धा से याद किया गया।
जिला खादी ग्रामोद्योग संघ कार्यालय में पुण्य तिथि पर संस्था के व्यवस्थापक आनंद कुमार शर्मा सहित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी। संस्था मंत्री तिलोक राम गर्ग ने कहा कि बापू के दिखाए अहिंसा मार्ग पर चलने से ही विश्व का कल्याण होगा। लेखाकार श्याम लाल उपाध्याय सहित
उपस्थित लोगों ने बापू के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंबेडकर भवन में बापू की पुण्य तिथि मनाई गई। दो मिनट का मौन रख कर गांधी की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान छोटू राम ईनाणिया, पार्षद बिट्ठल सिंह, बंशीलाल, माला राम, बींजा राम, राम सिंह, गजानंद, प्रेमदास, रमेश सहित कई लोग उपस्थित थे।
शहर कांग्रेस सेवादल की ओर से शहीद दिवस पर गांधी चौक स्थित गांधीजी की मूर्ति पर दुग्धाभिषेक कर सूत की माला अर्पित की गई। मुख्य संगठक अब्दुल हमीद गौरी ने कहा कि बापू के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर विमल सोनी, तबरेज खान, किशना राम मेघवाल, अनवर रंगरेज, पन्नालाल जैन, नासिर शाह, भंवरलाल नवल, खालिद हुसैन, सलाउद्दीन सहित कई लोग उपस्थित थे। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अब्दुल कयूम गौरी, जिला प्रवक्ता भीकम चंद शर्मा, नित्यानंद जोशी, कालू खान गौरी, मोती लाल चंदेल, दिलफराज खान, राजकुमार व्यास, वली मोहम्मद, बुधाराम बारासा, उस्मान गनी, भंवर लाल चांगरा, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दीप कॉलोनी स्थित त्रिमूर्ति उच्च माध्यमिक स्कूल में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। प्रधानाचार्य अर्जुनराम ईनाणिया ने बताया कि स्कूल में शारीरिक शिक्षक रामनिवास चौधरी एवं अध्यापक रोशन दहिया ने महात्मा गांधी व आजादी के शहीदों के जीवन के बारे में बताया। महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया व दो मिनट तक मौन रखा। छात्रों ने भी विचार व्यक्त किए। पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय सींगड़ में दो मिनट का रखा गया। संस्था प्रधान देवकरण डिडेल ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विद्यालय स्टॉफ व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखा।
शहीद दिवस मनाया
महर्षि जनार्दन गिरि पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को शहीद दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार जोशी ने बताया कि इस अवसर पर दो मिनट मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मेड़ता सिटी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर एडवोकेट जगदीश नारायण शर्मा, गौतम टांक, चिमन वाल्मीकि, बाबू भाई, समीर पंवार, मौलाना मोइन, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार अग्रवाल, श्यामसुंदर सोमाणी, जाबिद खान, लालाराम सेन, रशीद फौजी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी तरह उपखंड अधिकारी कार्यालय में भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई। एसडीएम नंदकिशोर राजौरा, कार्यालय सहायक रामस्वरूप टेलर, मोहनलाल, चंपालाल प्रजापति, उम्मेदसिंह चारण, हरिराम कलवाणियां आदि ने गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए।
डीईओ ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण