पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने संभागीय आयुक्त को दिया ज्ञापन

ग्रामीणों ने संभागीय आयुक्त को दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. ग्राम पंचायत बासनी के वार्ड पंच मोहम्मद अनवर चौहान ने संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि बासनी का ग्राम पंचायत कार्यालय समय पर नहीं खुल रहा। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सेवक, सरपंच व उपसरपंच के समय पर ग्राम पंचायत नहीं आने के कारण ग्रामीणों के जन्म-मृत्यु, आवासीय पट्टे, भूमि रूपांतरण आदि कार्य अटके हुए हैं। वार्ड पंचों को विकास कार्यों की जानकारी भी नहीं दी जाती।
- - -
नेत्रदान कराए जाने पर किया सम्मान
नागौर. बंगाणी परिवार की ओर से प्रकाश चंद बंगाणी के निधन पर उनके नेत्र दान कराए जाने पर श्री वद्र्धमान जैन मंडल की ओर से बंगाणी परिवार का सम्मान किया गया। मंडल की ओर से बंगाणी के पुत्र नवीन बंगाणी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर मंडल के मंत्री छिमू ललवानी, रिखब चंद नाहटा, पारस छाजेड़, प्रमिल नाहटा, प्रदीप डागा आदि उपस्थित थे।
- - -