- Hindi News
- खत्म हुआ इंतजार, कलेक्टर ने की नए राशन कार्ड बांटने की शुरुआत
खत्म हुआ इंतजार, कलेक्टर ने की नए राशन कार्ड बांटने की शुरुआत
भास्कर न्यूज - नागौर
तीन साल से ज्यादा इंतजार के बाद आखिर गुरुवार को शहर के माही दरवाजा के बाहर कैंप लगाकर रसद विभाग ने नए राशन कार्डों के वितरण शुरू किया। कलेक्टर डॉ. वीणा प्रधान ने अपने हाथों से नए कार्डों का वितरण उपभोक्ताओं को किया। पहले दिन कलेक्टर ने उपभोक्ताओं को कार्ड वितरित किए। रसद विभाग के अनुसार पहले दिन 25 व्यक्तियों को कार्ड वितरित किए गए। तीन साल से ज्यादा समय से उपभोक्ता नए कार्डों का इंतजार कर रहे थे। कार्ड वितरण शुरू होने पर लोगों के चेहरे खुशी देखी गई। शुक्रवार से विभाग वार्ड वार इनका वितरण शुरू करेगा। हालांकि राशन कार्ड घर घर जाकर वितरित किए जाएंगे या माही दरवाजा की तरह शिविर लगाकर ही दिए जाएंगे, यह स्थिति साफ नहीं हो पाई है। रसद अधिकारी अभी इसे लेकर असमंजस में हैं। उनका कहना है कि नियुक्त प्रगणकों द्वारा घर घर जाकर भी कार्ड दिए जाएंगे व शिविर लगाकर भी कार्ड वितरित होंगे।
जानकारी के अनुसार अभी तक पुराने कार्डों के बारे में भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिला कलेक्टर आदेश करेंगे तो नए कार्ड देने के साथ पुराने जमा कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांवों में भी जल्दी इनका वितरण शुरू होगा। पहले विभाग द्वारा 26 जनवरी तक इनके वितरण का अनुमान लगाया जा रहा था। शिविर में रसद अधिकारी रामेश्वर लाल जाखड़, प्रवर्तन अधिकारी कंवरा राम, सभापति बिरदीचंद सांखला सहित पार्षद उपस्थित रहे।
गांवों में भी होंगे वितरित