रैली निकालकर दिया कुष्ठ निवारण का संदेश
नागौर. राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस के मौके पर कलेक्टर डॉ. वीणा प्रधान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट से छात्रों की रैली को हरी झंडी दिखाई। छात्रों ने रैली के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुष्ठ रोग निवारण का संदेश दिया। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. रामकरण वर्मा ने बताया कि कुष्ठ निवारण के लिए प्रचार प्रसार रैली शहर के नकाश दरवाजा, गांधी चौक, बंशीवाला मंदिर, लोढ़ा का चौक, माही दरवाजा से नया दरवाजा तक निकाल कर संदेश दिया। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी कार्यालय में कुष्ठ रोगियों को औषधियां, कंबल, एनसीआर चप्पल, बैशाखी, वैसलीन सहित अन्य दवाइयां वितरित की गई। भवानी सिंह नरूका ने उपस्थित कुष्ठ रोगियों को उपचार एवं रोकथाम के बारे में बताया।